• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 27, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp meeting : भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तीकरण और एसआइआर अभियान पर विशेष जोर

jamshedpur bjp meeting : भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तीकरण और एसआइआर अभियान पर विशेष जोर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को भालुबासा स्थित आशीष किशोर सभागार में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ सशक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसके पश्चात, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पिछले एक माह में आयोजित संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं पार्टी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की.(नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं. प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक आयोजित कर स्थानीय समस्याओं को चिन्हित किया जाए एवं उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाए. उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं भागीदारी की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मंडलों के सभी बूथों पर शत प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित करने वाले 5 मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ समितियों को सक्रिय करना, नए सदस्यों को जोड़ना, आम जनता से संवाद बनाए रखना आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का प्रपत्र भरवाने, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में सहयोग करने और बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी रूप से सम्पन्न करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर संगठन को उपलब्ध कराएं, जिससे उनके समाधान के लिए समन्वित प्रयास किए जा सकें. उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों को गति देने में प्रत्येक कार्यकर्ता के सुझाव और सहभागिता महत्वपूर्ण हैं. बैठक को पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी एवं चंद्रशेखर मिश्रा ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों की सफलता के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया. इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने संगठनहित में कई सुझाव भी दिए. बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र राय एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, मनोज सिंह, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, रीता मिश्रा, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, राकेश दुबे, हलदर नारायण साह, नीतीश कुशवाहा, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह, सागर राय, रमेश बास्के, पोरेश मुखी, विजय तिवारी, सुबोध झा, पवन अग्रवाल, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, अजय श्रीवास्तव, हरिकिशोर तिवारी समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं मंडल के प्रभारी मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Tata workers union office bearers meeting : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता का विवाद के बीच अध्यक्ष ने की अहम मीटिंग, ऑफिस बियररों ने वेज रिवीजन की समस्या दूर करने और बोनस को बेहतर करने के लिए बनाया अध्यक्ष पर दबाव
कारपोरेट व यूनियन

August 26, 2026
Tata steel wage revision revolt : टाटा स्टील के वेज रिवीजन समझौता को लेकर परेशानियों और विवाद बढ़ा, फील्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल टीएंडडी के कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा
कारपोरेट व यूनियन

tata workers union opposition attack : टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता अरविंद पांडेय का बड़ा हमला, अध्यक्ष और समर्थकों को वेज रिवीजन पर घेरा

August 26, 2026
Next Post
jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर साधा निशाना, सरयू राय बोले – 13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरू करवाएं अपर नगर आयुक्त

jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर साधा निशाना, सरयू राय बोले - 13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरू करवाएं अपर नगर आयुक्त

Jharkhand trl students meet state minister of defense  : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला टीआरएल के नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों का दल, जनजातीय भाषा विभाग में पीएचडी की समस्याओं से कराया अवगत

Jharkhand trl students meet state minister of defense  : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला टीआरएल के नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों का दल, जनजातीय भाषा विभाग में पीएचडी की समस्याओं से कराया अवगत

jamshedpur jagannath yatra : जमशेदपुर के डीसी व एसएसपी ने की रथ यात्रा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा बैठक, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा, विद्युत एवं आपात सेवाओं को लेकर विभागों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News