• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 11, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर साधा निशाना, सरयू राय बोले – 13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरू करवाएं अपर नगर आयुक्त

jamshedpur mla saryu roy : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर साधा निशाना, सरयू राय बोले – 13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरू करवाएं अपर नगर आयुक्त
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से आग्रह किया है कि लगभग 13 करोड़ की लंबित योजनाओं का क्रियान्वयन एक सप्ताह के भीतर करवाएं. यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि चार दिन पहले वह पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिले थे.  उपायुक्त ने उस समय मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, जेएनएसी के नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त और टाटा स्टील यूआइएसएल के महाप्रबंधक को भी वार्ता हेतु बुला लिया था. उस वार्ता में जनहित एवं जनसुविधाओं के संबंध में ठोस चर्चा हुई. श्री राय के अनुसार, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने मानगो नगर निगम चुनाव के पहले निविदा निष्पादित हो जाने के बावजूद क़रीब 13 करोड़ रूपये की 38 योजनाओं का काम रोक दिया है जबकि इनका सामूहिक शिलान्यास श्री राय और सांसद प्रतिनिधि की उपस्थिति में हो चुका है. इनमें नित्यानंद कालोनी की जल निकासी योजना भी है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

श्री राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से स्पष्ट कहा कि क़रीब 13 करोड़ रूपये की 38 परियोजनाओं का क्रियान्वयन रोक दिया जाना गंभीर मामला है. यह राजनीति से प्रेरित है और मानगो नगर निगम के वैधानिक प्रशासन पर असंवैधानिक व्यक्ति के अनुचित हस्तक्षेप का नतीजा है. इन परियोजनाओं का निविदा निष्पादन हो गया है. कतिपय परियोजनाओं पर काम शुरु भी हो गया था, उसे भी रोक दिया गया है. इनमें चार बड़े नाले हैं, जिनकी प्राक्कलित राशि 2 करोड़ 44 लाख 67 हजार रुपए की है. दो सड़क योजनाएं हैं जो 6 करोड़ 14 लाख 54 हजार रुपए की हैं. 32 अन्य छोटी-बड़ी सड़क और नाली की योजनाएं हैं जो 3 करोड़ 53 लाख 83 हजार रुपये की हैं. इस तरह कुल मिलाकर 38 योजनाएं लगभग 13 करोड़ रुपए की हैं जिनकी निविदा मानगो नगर निगम चुनाव के पहले निष्पादित हो चुकी है. इनका शिलान्यास हो जाने के बावजूद काम रूका हुआ है. यदि इसमें निगम स्तर पर कोई प्रशासनिक अड़चन है तो उसे दूर किया जाना चाहिए न कि इनका क्रियान्वयन रोक देना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

उक्त बैठक में उपायुक्त भी श्री राय से सहमत हुए और मंतव्य दिया कि यदि कोई बाधा हो तो उसे दूर कर इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन हो जाना चाहिए. सबके सामने श्री राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से कहा कि जो कार्य नियमानुसार हो, वो होना ही चाहिए. राजनीतिक दबाव में नियमों का विचलन कर कोई काम नहीं होना चाहिए. असंवैधानिक व्यक्तियों की बात तो एकदम नहीं सुनी जानी चाहिए. चाहे वह किसी का पति हो, देवर हो, भाई हो या पिता हो. हर हालत में मानगो नगर निगम झारखंड नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार चलना चाहिए. नगरपालिका अधिनियम में मेयर से लेकर नगर आयुक्त तथा निर्वाचित बोर्ड की शक्ति और सीमा का स्पष्ट उल्लेख है. यदि कोई धौंस जमाकर अधिकारियों पर दबाव डालना चाहे और अनुचित काम कराना चाहे तो अपर नगर आयुक्त की ज़िम्मेदारी है कि वे अधीनस्थ अधिकारियों को संरक्षण दें. अनुचित दबाव के सामने न झुकें.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur malaria : पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 14 दिनों में मिले 1,826 मरीज, शनिवार को 110 नए संक्रमित
खबर

Jamshedpur malaria : पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 14 दिनों में मिले 1,826 मरीज, शनिवार को 110 नए संक्रमित

July 11, 2026
jharkhand population control : झारखंड में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अहम बैठक, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा – स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त कर झारखंड के अंतिम पायदान के व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे

jamshedpur congress : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका तुरामडीह पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, नशाखोरी और विधि व्यवस्था पर उठाये सवाल
खबर

jamshedpur congress : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका तुरामडीह पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, नशाखोरी और विधि व्यवस्था पर उठाये सवाल

July 11, 2026
Next Post
Jharkhand trl students meet state minister of defense  : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला टीआरएल के नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों का दल, जनजातीय भाषा विभाग में पीएचडी की समस्याओं से कराया अवगत

Jharkhand trl students meet state minister of defense  : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला टीआरएल के नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों का दल, जनजातीय भाषा विभाग में पीएचडी की समस्याओं से कराया अवगत

jamshedpur jagannath yatra : जमशेदपुर के डीसी व एसएसपी ने की रथ यात्रा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा बैठक, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा, विद्युत एवं आपात सेवाओं को लेकर विभागों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश

jamshedpur rangreta samaj : मजहबी रंगरेटा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू से की मुलाकात, समाज को सरकारी लाभ न मिलने की दी जानकारी

jamshedpur rangreta samaj : मजहबी रंगरेटा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू से की मुलाकात, समाज को सरकारी लाभ न मिलने की दी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur malaria : पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 14 दिनों में मिले 1,826 मरीज, शनिवार को 110 नए संक्रमित

jharkhand population control : झारखंड में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अहम बैठक, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा – स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त कर झारखंड के अंतिम पायदान के व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे

jamshedpur congress : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका तुरामडीह पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, नशाखोरी और विधि व्यवस्था पर उठाये सवाल

jamshedpur digital agriculture rath : जमशेदपुर के उपायुक्त ने डिजिटल कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक फसलों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति किसानों को करेगा जागरूक

jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के डीसी ने की सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा, 13 जुलाई को प्रस्तावित मॉक ड्रिल में एयर रेड वार्निंग, ब्लैकआउट, सुरक्षित निकासी, सर्च एंड रेस्क्यू एवं मेडिकल रिस्पॉन्स का होगा अभ्यास

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur malaria : पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 14 दिनों में मिले 1,826 मरीज, शनिवार को 110 नए संक्रमित

jharkhand population control : झारखंड में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अहम बैठक, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा – स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त कर झारखंड के अंतिम पायदान के व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे

jamshedpur congress : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका तुरामडीह पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, नशाखोरी और विधि व्यवस्था पर उठाये सवाल

jamshedpur digital agriculture rath : जमशेदपुर के उपायुक्त ने डिजिटल कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी, कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक फसलों एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति किसानों को करेगा जागरूक

jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के डीसी ने की सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा, 13 जुलाई को प्रस्तावित मॉक ड्रिल में एयर रेड वार्निंग, ब्लैकआउट, सुरक्षित निकासी, सर्च एंड रेस्क्यू एवं मेडिकल रिस्पॉन्स का होगा अभ्यास

jamshedpur rangreta samaj : मजहबी रंगरेटा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू से की मुलाकात, समाज को सरकारी लाभ न मिलने की दी जानकारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News