• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, July 13, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Rath yatra controversy  : इस्कॉन की रथ यात्रा को लेकर ओडिशा के गजपति महाराजा दिव्य सिंहदेव नाराज, अलग तिथि में रथ यात्रा निकाले जाने पर जताई आपत्ति

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

भुवनेश्वर : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 16 जुलाई से शुरू होगी. इससे पहले ओडिशा के बाहर होने वाली इस्कॉन की रथयात्राओं पर विवाद खड़ा हो गया है. कई शहरों में रथयात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति की ओर जारी तिथि से अलग तारीख पर निकाली जा रही है. इस पर पुरी के राजा गजपति महाराजा दिव्य सिंहदेव ने आपत्ति जताई है. महाराजा गजपति मंदिर के लिए फैसले लेने वाली सबसे बड़ी संस्था श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति (एसजेटीएमसी) के अध्यक्ष भी हैं. महाराजा दिव्य सिंहदेव ने इस्कॉन पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. (नीचे भी पढ़ें)

रथयात्रा पर विवाद तब शुरू हुआ, जब जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति ने देश और विदेश के कई शहरों में अलग-अलग तिथियों में रथयात्रा आयोजित किये जाने पर आपत्ति जताई. जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा केवल हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि से शुरू होने वाले नौ दिनों के दौरान ही आयोजित की जानी चाहिए. दूसरी ओर इस्कॉन (मुंबई) ने जवाब दिया कि वह साल भर रथ यात्राएं आयोजित करना चाहता है. यात्रा की तिथियों को लेकर उसकी श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के साथ बातचीत हमेशा के लिए खत्म हो गई है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

महाराजा दिव्य सिंहदेव ने कहा कि मुंबई में इस्कॉन की जुहू शाखा की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में झूठी और बेबुनियाद जानकारी दी गई है. जगन्नाथ पुरी और इस्कॉन के विद्वानों के बीच पुरी में श्री नाहर (महल) में चर्चा और बहस हुई थी. इस्कॉन अब पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी फैला रहा है कि पुरी के विद्वान बहस हार गए. उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन गलत समय पर रथ यात्रा के मामले में कड़ा जवाब देगा. उन्होंने कहा कि समिति की ओर से इस्कॉन की सर्वोच्च संस्था गवर्निंग बॉडी कमीशन को गलत समय पर रथ यात्राएं आयोजित करने और नियमों का उल्लंघन करने के बारे में बताया गया था. (नीचे भी पढ़ें)

इस विवाद पर इस्कॉन की ओडिशा इकाई के क्षेत्रीय सचिव बनमाली दास ने बताया कि ओडिशा इस्कॉन की ओर से अगर गजपति महाराज को दुख पहुंचा है तो हम दिल से माफी मांगते हैं. हम उनका बहुत सम्मान करते हैं. ओडिशा में हम पुरी की परंपरा के अनुसार रथ यात्रा निकालते हैं और तय तारीखों और तिथियों से कभी नहीं भटकते. उन्होंने बताया कि विदेश में जो हो रहा है, उस पर ओडिशा इस्कॉन का कोई नियंत्रण नहीं है. उन्होंने कहा कि हम पूरे भारत में खास दिनों पर स्नान यात्रा और रथ यात्रा निकालते हैं. इस बार यूएई में भी रथ यात्रा 16 जुलाई को निकाली जाएगी.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur jdu lodges complaint : विधायक सरयू राय के चित्र का अपमान करने वालों के खिलाफ मानगो थाना में शिकायत दर्ज, मानगो गोलचक्कर पर प्रदर्शन-पुतला दहन के दौरान घटी घटना
खबर

July 13, 2026
Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता

Next Post
Jamshedpur mla saryu roy attack on government : 700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे, सरयू राय ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, चांडिल नहर की बदहाली पर उठाए सवाल

Russia offers s-500 technology to india : रूस एस-500 डिफेंस टेक्नोलॉजी पर भारत के साथ काम करेगा, भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ के लिए हो सकता है अहम, रूसी प्रस्ताव से चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी बेचैनी

Jamshedpur emergency moc drill : जमशेदपुर में हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने का हुआ मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी-गैर सरकारी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से लिया हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur jdu lodges complaint : विधायक सरयू राय के चित्र का अपमान करने वालों के खिलाफ मानगो थाना में शिकायत दर्ज, मानगो गोलचक्कर पर प्रदर्शन-पुतला दहन के दौरान घटी घटना

Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता

Jamshedpur mla inaugurates new transformer : विधायक मंगल कालिंदी ने किया 200 के वी के नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, परसुडीह मेन रोड में 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर में अक्सर होता था पावर कट

Jamshedpur ssp briefing :  जमशेदपुर पुलिस बल को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, एसएसपी ने ड्यूटी में कोताही पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी,

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur jdu lodges complaint : विधायक सरयू राय के चित्र का अपमान करने वालों के खिलाफ मानगो थाना में शिकायत दर्ज, मानगो गोलचक्कर पर प्रदर्शन-पुतला दहन के दौरान घटी घटना

Jamshedpur bjp demands : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

Jamshedpur jdu : मानगो-उलीडीह में एक साथ नौ दुकानों में चोरी से व्यापारियों में दहशत, जदयू ने थानेदार को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पीड़ित दुकानदारों से भी मिले जदयू नेता

Jamshedpur mla inaugurates new transformer : विधायक मंगल कालिंदी ने किया 200 के वी के नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, परसुडीह मेन रोड में 100 केवी के ट्रांसफॉर्मर में अक्सर होता था पावर कट

Jamshedpur ssp briefing :  जमशेदपुर पुलिस बल को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, एसएसपी ने ड्यूटी में कोताही पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी,

Jamshedpur emergency moc drill : जमशेदपुर में हवाई हमले जैसी आपात स्थितियों से निपटने का हुआ मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा से जुड़ी सरकारी-गैर सरकारी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News