जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को रांची स्थित मंत्री आवास में राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात की एवं उन्हें एक ज्ञापन सौंप कर दलमा स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर पहुंचनेवाले शिव भक्तों से गाड़ियों के लिए प्रवेश शुल्क की वसूली नहीं किये जाने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि उक्त “प्राचीन शिव मंदिर” में श्रावण मास में राज्य के सभी जिलों के अलावा सीमावर्ती अन्य राज्यों यथा- पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा राज्यों से हजारों की संख्या में शिव-भक्त भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए आते हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रबंधन द्वारा भगवान शंकर के दर्शन के लिए दोपहिया, तीनपहिया एवं चौपहिया वाहनों से आनेवाले शिवभक्तों से प्रवेश शुल्क वसूल किया जाता है. उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि गत वर्ष भी उन्होंने प्रबंधन द्वारा लिये जानेवाले प्रवेश शुल्क को समाप्त करने का अनुरोध किया था, जिस पर विगत वर्ष प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया था. उन्होंने आग्रह किया है कि दलमा स्थित भगवान भोलेनाथ के “प्राचीन शिव मंदिर” दर्शन के लिए आनेवाले शिव भक्तों से किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लेने के लिए अपने स्तर से आदेश देने का आग्रह कियाहै.







