जमशेदपुर : आज एफएमई डिपार्टमेंट में नया स्टील बाइट्स कैंटीन का उद्घाटन हुआ. इस कैंटीन में वेज के साथ – साथ, नॉनवेज व्यंजन भी मिलेगा. यूनियन कमेटी मेंबर्स के दो वर्ष से लगातार प्रयास के बाद इस कैंटीन की शुरुआत हुई है. चीफ आफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस अनुराग सक्सेना, चीफ एचआरबीपी यशवंत पांडे और यूनियन के ऑफिस बीयरर शहनवाज आलम और श्याम बाबू ने स्टील बाइट्स का उद्घाटन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय चीफ मनोज कुमार झा और कमेटी मेंबर्स विवेक कुमार और हरिओम कुमार का विशेष योगदान रहा.







