जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने गुरुवार रात सीतारामडेरा और सिदगोड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान संबंधित थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रात्रि गश्ती व्यवस्था की समीक्षा करते हुए टैंगो मोबाइल, पीसीआर और थाना गश्ती दल को अड्डेबाजी तथा संदिग्ध असामाजिक तत्वों के जुटने वाले संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके अलावा थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी और ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए. एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क एवं सक्रिय रहने को कहा.




