जमशेदपुर : बारीडीह स्थित जमशेदपुर पब्लिक स्कूल में सीनियर खंड (कक्षा VIII से XII तक) के विद्यार्थियों के लिए “सीनियर स्कूल पुरस्कार संध्या” का भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल, कला, सेवा एवं नेतृत्व क्षमता को समर्पित था. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति (एआइडब्ल्यूसी) की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स के चिकित्सा सेवा प्रमुख डॉ संजय लाल श्रीवास्तव उपस्थित थे. समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जागरूकता पर आधारित नाटक, समूह गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए. (नीचे भी पढ़ें)

प्रधानाचार्या नमिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. कक्षा 10 की उत्कृष्ट छात्रा के रूप में कुमारी जम्पना श्रेया घोषित हुईं, जबकि प्राचार्या पुरस्कार कक्षा 12 के उत्कृष्ट छात्र अनिमेष कुमार को प्रदान किया गया. कनक स्टार किड्स पुरस्कार कक्षा 12 की अंकिता कुमारी, कक्षा 10 की कुमारी जम्पना श्रेया व कक्षा 8 के अरिन रॉय को मिला. छात्र सहानुभूति पुरस्कार: कुमारी वंशिका कुमारी एवं कुमारी ईशानी चक्रवर्ती (कक्षा 11), सेवा सर्वोपरि पुरस्कार शुभजीत मंडल, कुमारी तमन्ना, कुमारी अदिति एवं कक्षा 12 के नमन सर्राफ को, जमशेदपुर पब्लिक स्कूल की बुलबुल ट्रॉफी कक्षा 11 की कुमारी अदिति गोस्वामी एवं डी सौरभ को प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

100 फीसदी उपस्थिति, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को भी ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि डॉ संजय लाल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी.



