जमशेदपुर : मानगो के ओलीडीह ओपी पुलिस ने मकान निर्माण के एवज में ₹5 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी रवीन्द्र नाथ गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया. पुलिस के अनुसार, विगत 28 जून 2026 को वादिनी लक्ष्मी महतो ने ओलीडीह ओपी में शिकायत दर्ज कराई थी कि शांतिनगर, ओलीडीह में मकान निर्माण के दौरान रवीन्द्र नाथ गौड़ उनसे ₹5 लाख की रंगदारी मांग रहा है. शिकायत के सत्यापन के बाद मानगो (ओलीडीह) पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर आरोपी रवीन्द्र नाथ गौड़ को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें वर्ष 2021 का मारपीट का मामला, वर्ष 2024 का हत्या के प्रयास, रंगदारी, तोड़फोड़ व आगजनी के मामले भी शामिल हैं.




