जमशेदपुर : विप्र फाउंडेशन, झारखंड जोन-6 के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) शाखा की नवगठित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण एवं मिलन समारोह रविवार को जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर के लक्ष्मी नारायण हॉल में आयोजित हुआ. समारोह में समाज के वरिष्ठजन, प्रदेश पदाधिकारी, महिला-पुरुष सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ. इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं पंडितों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया. सचिव सोनू शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा (चाईबासा) थे, जबकि पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ललित शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सांवरलाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री गणेश दायमा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप, देवराज, अनिल, महेश, बैजनाथ एवं मनोज सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश शर्मा ने की, जबकि संचालन गणेश दायमा ने किया. मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम शर्मा ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया. मुख्य वक्ता ललित शर्मा ने समाज को एकजुट होकर सामाजिक हित में कार्य करने का आह्वान किया. इस अवसर पर सभी अतिथियों को परशुराम तीर्थ की स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को भी स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। विप्र फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम के मुख्य संरक्षक रामावतार पुरोहित ने अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से नई कार्यकारिणी को आशीर्वाद दिया. समारोह को सफल बनाने में सोनू शर्मा, निशा दीक्षित, कंचन, शिवांगी, जूली, पूजा सारस्वत, ऋतु, संगीता शर्मा, दिलीप, देवराज, राजेश, महेश, विक्रम, विनोद एवं गोविंद भारद्वाज सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, बैजनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, अंकित शर्मा, सह सचिव सोनू शर्मा, संगीता शर्मा, तुषार शर्मा, मीडिया प्रभारी गोविंद भारद्वाज हैं। कार्यसमिति सदस्य में विक्रम, मनोज, प्रीति, सोनिका, मोनू, सुरेश, संजय, रवि, धीरज, सुनील, विकास, अमित, जितेंद्र पटेल, नवीन, राज सारस्वत, निशा दीक्षित, आकाश, शुभम, पीयूष, राजेश एवं कैलाश शर्मा शामिल हैं। संरक्षक मंडल में रामावतार पुरोहित (मुख्य संरक्षक), कैलाश शर्मा, महेश सेवदा, विश्वनाथ शर्मा, मुरलीधर शर्मा, नथमल पिपलवा, दीपक परिख, पंडित मधुसूदन जोशी, किशन महाराज तथा रामचरण शर्मा गीगा बाबू शामिल हैं। सलाहकार समिति में सांवर लाल सेवदा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, पवन पिपलवा, राजेश शर्मा, सुनील शर्मा, रामजी शर्मा, विनोद शर्मा बबलू, पुरुषोत्तम जोशी, चंद्रशेखर शर्मा, लाला जोशी, मुकेश शर्मा एवं सुरेश शर्मा लिप्पु को शामिल किया गया.




