जमशेदपुर : कारगिल युद्ध में राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करने के उद्देश्य से रविवार, 26 जुलाई 2026 को गोलमुरी शहीद स्थल में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. वॉयस ऑफ जमशेदपुर के बैनर तले आयोजित उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और देशभक्त नागरिक उपस्थित रहे. सभा की शुरुआत शहीदों के नाम एक-एक दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. पूरे परिसर में देशभक्ति के नारे लगे एवं शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, वॉयस ऑफ जमशेदपुर के संयोजक अमित अग्रवाल, ललित दास, गुंजन यादव, अभिमन्यु सिंह, पप्पू उपाध्याय, सुमित श्रीवतास्तव शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, विकास सिंह, मोंटी अग्रवाल, सौरभ कुमार, मिंटू अग्रवाल, नवजात सोहाल, कंचन दत्ता, उमेश सवा, अभिषेक पांडे, मनीष पांडे, सुशील पांडे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर बोलते हुए जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि “कारगिल के वीरों ने यह सिद्ध कर दिया था कि भारतीय सेना के हौसले और देशभक्ति किसी भी चुनौती से बड़े हैं. आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह इन शहीदों के बलिदान का परिणाम है. नई पीढ़ी को उनके त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए.” (नीचे भी पढ़ें)
वॉयस ऑफ जमशेदपुर के संयोजक अमित अग्रवाल ने कहा कि “कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, यह हमारे शौर्य और एकता का प्रतीक है. गोलमुरी शहीद स्थल पर हर साल हम इसलिए इकट्ठा होते हैं ताकि हम अपने शहीदों को कभी भूल न पाएं. कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुमित श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया.




