
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों के आपसी हितों की रक्षा, अधिकारों और रुके हुए विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से रविवार को मानगो में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पार्षद एकता मंच का गठन किया गया. पार्षद एकता मंच गठन के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान उपस्थित पार्षदों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और मुंह मीठा कर स्वागत किया तथा जनता के विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता व एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. बैठक में मुख्य रूप से पार्षद अनिता श्रीवास्तव, हुमा अफ्रीन, जेबा फातिमा, इफराना खातून, रिया शुक्ला, फिरोज खान, हेमंत कुमार सिंह, नूरूल हक अंसारी, जोली परवीन, मुस्तकीम अंसारी, जितेंद्र कुमार साव, अशोक कुमार, अशोक बरनवाल, ललिता कुमारी, प्रियंका सिंह, राजेश सिंह, राजू प्रजापति, मोमिता चटर्जी, सुशीला शर्मा, रविंद्र सिंह मौजूद थे. ( नीचे देखें पूरी खबर)

निगम में केवल आरोप-प्रत्यारोप और श्रेय लेने की चल रही राजनीति बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से मानगो नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है. जनता अपनी समस्याओं को लेकर सीधे पार्षदों के पास आते है, परंतु जब उन समस्याओं को निगम के समक्ष रखा जाता है, तो अधिकारियों द्वारा उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है. पार्षदों ने आरोप लगाया कि निगम कार्यालय में केवल आरोप-प्रत्यारोप और श्रेय लेने की राजनीति चल रही है. जबकि जनप्रतिनिधियों को केवल नाली और सड़क तक सीमित कर दिया गया है. इन्हीं तमाम समस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए मंच का गठन किया गया है. (नीचे देखें पूरी खबर)
नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी अध्यक्ष: राजेश सिंह, संयोजक : रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष: जेबा प्रवीण, महासचिव: नुरूल हक अंसारी, सचिव: हुमा अफ्रीन, अनिता श्रीवास्तव सह-सचिव: हेमंत सिंह मीडिया प्रभारी : अशोक बिरूवा







