जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में हो रहे आंदोलन के बीच मेयर सुधा गुप्ता खुद धरना स्थल पर पहुंच गयी. उन्होंने वहां जाकर विधायक सरयू राय का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. वे धरना स्थल पर पहुंची. उपस्थित लोगो का अभिवादन किया, फिर धरना में बैठे विधायक सरयू राय के पास गई उनका अभिवादन कर पूछा आप कैसे हैं? (नीचे भी पढ़ें)
उसके बाद एक अभिभावक और जिम्मेदार प्रशासक के रूप में धरना स्थल पर पानी का बोतल भिजवाया और लड्डू भेजकर सबका मुंह मीठा कराया. धरना के बाद जब जदयू नेता पप्पू सिंह और नीरज सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उनके कक्ष आये तो उन्होंने खड़े होकर सबका अभिवादन किया. (नीचे भी पढ़ें)
पप्पू सिंह और नीरज सिंह को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया. उनका ज्ञापन लिया और स्पष्ट संदेश में कहा कि जनहित का कोई भी कार्य कोई नहीं रोक सकता. (नीचे भी पढ़ें)

लेकिन भ्रष्टाचार और कार्य सामग्री में गुणवत्ता की कमी को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. काम में लापरवाही बरतने वाला कोई भी हो उस पर कार्यवाई जरूर होगी कोई भेदभाव नहीं होगा.







