जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को प्लाजा ग्राउंड में महाबली स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है. तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक की गई. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य रूप से उपस्थित क्लब के मुख्य संरक्षक जीतू सिंह, संरक्षक बाबा, विनीत जायसवाल, कंचन सिंह, अध्यक्ष सौरव मजूमदार, उपाध्यक्ष सौरभ घोष, सौरिन घोष, महासचिव नीरज गुप्ता, सचिव अक्षत शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित महतो, पिंटा, रिशु मिश्रा एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे.







