जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन दुनिया के उन चुनिंदा कंपनी के सीइओ में शुमार हो गये है, जिनको भारी भरकम वेतन मिलता है. अगर यूं कहे कि कई सारी कंपनियों की आमदनी के बराबर का उनको पैकेज टाटा समूह की ओर से दिया गया है. इसकी जानकारी टाटा समूह की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है. टाटा समूह का वार्षिक आमसभा (एजीएम) 18 अगस्त को आहूत की गयी है. इसमें चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को फिर से समूह में चेयरमैन के पद पर बनाये रखना है या नहीं, इस पर भी फैसला लिया जायेगा. टाटा समूह की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, एन चंद्रशेखरन को बीते वित्तीय वर्ष 2025-2026 में समूह की ओर से 158.66 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें कंपनी की सैलेरी, सुविधाएं और कंपनी के प्रदर्शन से जुड़ा भुगतान भी शामिल है. वित्तीय वर्ष 2024-2025 में उनको 155.81 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था. इस बार करीब 2.85 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. टाटा समूह के के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पांच साल में 671.4 करोड़ रुपये की आमदमी की है. टाटा समूह की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 158.66 करोड़ रुपये के पैकेज में उनको 17.97 करोड़ रुपये वेतन और अन्य सुविधाएं, जिसको परक्वीजिट कहते है, वह मिला है. इसके अलावा 140.69 करोड़ रुपये कंपनी के बेहतर परफार्मेंस के कारण कमीशन मिला है. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन दूसरे बड़े कारपोरेट अधिकारी है. उनसे ऊपर एचसीएल टेक के सीइओ सी विजय कुमार को पैकेज मिलता है, जिनको 176 करोड़ रुपये है.




