बहरागोड़ा : आगामी 12 अगस्त को बहरागोड़ा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. बहरागोड़ा प्रखंड के प्रत्येक गांव के युवा इस तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. उक्त आशय का निर्णय बहरागोड़ा में आयोजित बहरागोड़ा एवं बड़शोल मंडल की संयुक्त बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने की. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. बैठक में प्रत्येक बूथ के बीएलए-2 और दोनों मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि इस वर्ष 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराकर आजादी का उत्सव मनाया जाएगा. प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ देशभक्ति के गीत गाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है. भाजपा कार्यकर्ता अमर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. साथ ही सभी नागरिकों से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ गोस्वामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी का सबसे बड़ा राष्ट्रीय त्योहार है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज के सभी वर्गों के लोगों को इस अभियान से जोड़कर स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया. डॉ गोस्वामी ने बैठक में उपस्थित बीएलए-2 से मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत छूटे हुए योग्य एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में लोगों की सहायता करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में सभी योग्य मतदाताओं का नाम जुड़वाने और फर्जी मतदाताओं का नाम हटवाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं. बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, जिला महामंत्री बाप्टु साव, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, चंदना मुर्मू ने भी संबोधित किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन बड़शोल मंडल अध्यक्ष कमलाकांत सिंह ने किया. मौके पर भक्तिश्री पांडा, उत्पल पैरा, अपूर्व सुंदर दास, समीर सेनापति, महादेव बैठा, काजल महाकुड, प्रीतिका महापात्र, मंजुला पलाई, शकुंतला महतो, कवींद्र नाथ कुंडू, तरुण बेरा, गौरी शंकर गोंड, गौरांग साव, मिहिर दलाई, नारायण राणा, राजू महतो, रंजीत धावरिया, रतन दास, राकेस पाल, देव प्रसाद दुबे, श्याम सुंदर पाल, दिवाकर शर्मा, यादव पात्र, देव मंडल, रॉबिन नायक समेत अन्य उपस्थित थे.







