जमशेदपुर : टाटा समूह और टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को बंद करने और इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) से खुद को अलग करने के फैसले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया है. यह दुख पहुंचाने वाला फैसला है तो हर कोई इस फैसले से स्तब्ध है. इस बीच ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने टाटा समूह से इस स्तब्ध करने वाले फैसले को वापस लेने की अपील की है और जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को फिर से संचालित करने की अपील की गयी है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम ने कहा था कि कंपनी और समूह का यह फैसला है, जिसको अमल में लाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसका किसी तरह का कोी विवाद से कोई लेना देना नहीं है. ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष श्री चौबे ने अपील की है कि इस फैसले को लेकर पुर्नविचार किया जाना चाहिए ताकि युवा खिलाड़ियों को रोजी रोजगार मिल सके और खेल को आगे बढ़ाया जा सके. खेलों में टाटा स्टील और टाटा समूह का बड़ा योगदान है. लिहाजा, एक बार फिर से बंद करने के फैसले को लेकर सोचना जरूरी है ताकि फुटबॉल खेल को झटका नहीं लग सके.




