• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 8, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : विशाल तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां हुई तेज, 9 अगस्त को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

jamshedpur bjp : विशाल तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां हुई तेज, 9 अगस्त को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आजादी का जश्न मनाने और जन-जन में राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से 9 से 15 अगस्त तक जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी क्रम में, गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यक्रमों के निमित्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गईं. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि 9 अगस्त (रविवार) को साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा में समाज के सभी वर्गों, प्रबुद्धजनों, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के प्रत्येक घर, संस्थान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाएगा. जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा के पश्चात जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा के विभिन्न मंडलों में भी तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएंगी. संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत कई वर्षों से भाजपा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है. तिरंगा यात्रा, जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन
9 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया. इसमें जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह को जिला संयोजक एवं पूर्व जिला मंत्री पप्पू सिंह एवं भाजयुमो जिला मंत्री प्रकाश दुबे को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक के उपरांत जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडल अध्यक्षों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदान किया गया. इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया. बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया.(नीचे भी पढ़े)

तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति:
9 अगस्त के तिरंगा यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की मौजूदगी में युवाओं ने यात्रा की तैयारियों एवं जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. बैठक में भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, सुशील पांडेय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस दौरान जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, राजीव सिंह, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, राकेश दुबे, खेमलाल चौधरी, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, हरिकिशोर तिवारी, हलदर नारायण साह, नीलु मछुआ, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, पोरेश मुखी, मंडलाध्यक्ष बिनोद राय, रंजीत सिंह, उपेंद्र गिरी, रविन्द्र सिसोदिया, मारुति नंदन पांडेय, अभिनव सिन्हा, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, रितेश झा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, बापन बनर्जी, हन्नु जैन, नीरज शर्मा, अमित मिश्रा, राकेश चौबे, सुमित शर्मा, सूरज साह, सनातन दास, आनंद कुमार, कमलेश सिंह, चंचल चक्रवर्ती, इंदरजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन
खबर

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

August 7, 2026
Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला
खबर

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

August 7, 2026
Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post
jamshedpur mla saryu roy admitted in hospital : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को वायरल इंफेक्शन, रांची के अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री देखने पहुंचे

jamshedpur mla saryu roy admitted in hospital : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को वायरल इंफेक्शन, रांची के अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री देखने पहुंचे

Jamshedpur rural red cross health camp : जादूगोड़ा में रेड क्रॉस स्वास्थ्य शिविर कल, जादूगोड़ा +2 स्कूल में होगा आयोजन

Jamshedpur rural red cross health camp : जादूगोड़ा में रेड क्रॉस स्वास्थ्य शिविर कल, जादूगोड़ा +2 स्कूल में होगा आयोजन

jharkhand ajsu : आजसू पार्टी युवा अधिवेशन की तैयारी पूरी, शुक्रवार को जुटेंगे हजारों युवा कार्यकर्ता

jharkhand ajsu : आजसू पार्टी युवा अधिवेशन की तैयारी पूरी, शुक्रवार को जुटेंगे हजारों युवा कार्यकर्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 7th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 7 अगस्त 2026

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm doctors – एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने सेवा का दिया परिचय, स्पाइन टीबी से पीड़ित मरीज को मिला नया जीवन

Jharkhand shrawani mela : देवघर के बाबाधाम राजकीय श्रावणी मेला में सात दिन में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का किया जर्लापण, 86 लाख से अधिक का दान मिला

Jharkhand fire brigade service : झारखंड अग्निशमन सेवा के आधुनिकीकरण की दिशा में “नए अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण”, “मिनी वाटर टेंडर मिस्ट टेक्नॉलॉजी” के 58 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand student protest : रांची में देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी, इनोवेटर सोनम वांगचुक ने आंदोलन के समर्थन में जारी किया वीडियो संदेश, राहुल गांधी ने भी वीडियो संदेश जारी कर दिया संदेश, वीडियो कॉलिंग पर की बात

Jharkhand cm help : असम बाढ़ पीड़ितों के लिए झारखंड का बड़ा सहयोग, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 करोड़ रुपये का दिया सहयोग

Jamshedpur weivers development : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन का 13वां हस्तकरघा दिवस शुक्रवार को, राज्यपाल लेंगे हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News