जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा के उलियान में 8 अगस्त को होने वाले शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसकी तैयारियों के निमित ईंचागढ़ विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन समेत अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. (नीचे भी पढ़े)
इन लोगों ने हेमंत सोरेन से कार्यक्रम में हिस्सा लेने की मांग की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर हाल में कोशिश करेंगे कि उस कार्यक्रम में हिस्सा लें. शहीदों को श्रद्धांजलि देने वे हमेशा आते रहते है.




