जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है. साकची से मानगो जाने वाले छोटे पुल पर पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग और आम राहगीर गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर दिखे. स्थिति इतनी खराब हो गई कि लोगों को घुटने भर पानी में पैदल चलकर पुल पार करना पड़ा. (नीचे भी पढ़ें)
कई बाइक चालक पानी में फंस गए. दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों का कहना है कि यह स्थिति मूसलाधार बारिश में लगातार बनी रहती है. ऐसे में मानगो वासियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है. उनकी मांग है कि प्रशासन जलजमाव की स्थिति पर गंभीर नहीं है, जिससे हमेशा ही लोगों को परेशानियों का समस्या झेलना पड़ता है.




