जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में कबाड़ की दुकानदार से लूटपाट की घटना सामने आ रही है. घटना शुक्रवार करीब 1.30 बजे की है. जहां पीड़ित प्रेमचंद्र गुप्ता ने उलीडीह थाने में अज्ञात 8 लोगों के खिलाफ शिकायत की है. पीड़ित प्रेमचंद्र का कहना है कि वह अपनी कबाड़ दुकान में था, जहां सिविल ड्रेस में 8 लोग उसकी दुकान के पास उतरे. खुद को पुलिस वाला बताकर उसके दुकान में खोजबीन की. उनका आरोप था कि प्रेमचंद्र अपने दुकान में चोरी का कबाड़ जुटाए है. (नीचे भी पढ़ें)
दुकान पर कुछ नहीं मिलने पर वे जबरन दुकानदार को अपने साथ कार में बैठाकर गोरखपुर स्ट्रील ट्रेडर्स ले गये. वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई और उसके जेब से करीब 5 हजार रुपये की छिनतई कर ली गयी. प्रेमचंद्र वहां से किसी तरह जान बचाकर भागा. उसके वाह उसने थाने में इसकी शिकायत की.




