जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित भारतीय मॉडल मिडिल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को विद्यालय बहुउद्देशीय सभागार में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष के ज्ञान तनेजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर आरम्भ किया. समारोह में विद्यालय के संयुक्त सचिव देवेन्द्र कुमार चतरथ, सदस्य राजीव तलवार, शिक्षाविद्द अर्चना रेहाल एवं अन्य पदाधिकारी गण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ- साथ बच्चों के अभिभावक गण एवं पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक / शिक्षिका भी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं स्वागत नृत्य के साथ हुई. छात्र-छात्राओं के द्वारा “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” पर आधारित नाटक, नन्हें बच्चों के द्वारा “मोबाईल की आदत” पर आधारित नाटकीय-नृत्य एवं नागपुरी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अधिकारियों द्वारा वर्ग शिशु से वर्ग अष्टम तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही विशिष्ट पुरस्कार, वर्गवार अधिकतम उपस्थिति एवं रचनात्मक कौशल के लिए भी छात्र/छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह द्वारा किया गया और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

वर्गानुसार उच्चत्तम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची
वर्ग – प्रथम स्थान – द्वितीय स्थान – तृतीय – शत प्रतिशत उपस्थिति
एलकेजी – कमलेश महतो – आयुषी नाग – सुकन्या सिंह – आयुषी नाग
यूकेजी – हर्षिता पटेल – प्रेम लामाय – पृथ्वीराज – प्रेम लामाय
1 – टीया मुखी – संजना गोप – रितेश कुमार महतो – स्वाति गुरुंग
2 – गणेश लाल – रोशनी गोप – राम लामाय – परी हेम्ब्रम
3 – माही पात्रो – मीनू सरदार / लक्ष्मी कुमारी – गुंजन नाग – शिशिर बहादुर गुरुंग
4 – आरुषी सिंह – चन्दन गोराई – सिद्धि कुमारी – मोहित पटेल
5 – सविता सरदार – श्रवण भुइयां – अरविंद हेम्ब्रम -अनिरुद्र गोराई
6 – मंजू महतो – इशिका सोना – गौतम महतो – इशिका सोना
7 – दर्शिल कुमार पटेल – विशेष कुमार सिंह – नम्रिता नाग – देवा कर्मकार
8 – मालती हेम्ब्रम – तुलसी कर्मकार – प्रियांशी नाग – तुलसी कर्मकार
विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्रा – नम्रिता नाग
रचनात्मक कौशल – रौशन बाऊरी




