
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने झारखंड सरकार के आदेश के मुताबिक, सारे ठेकेदारों को अपने ठेका कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर देने का आदेश जारी किया है. इसको लेकर चीफ एचआरएम स्टील जीपी मिश्रा के हस्ताक्षर से सारे ठेका कंपनियों को एक निर्देश जारी किया गया है, जिमें एक अप्रैल 2020 से लागू किये गये नये न्यूनतम मजदूरी के रेट को लागू करने और उसका एरियर का भी भुगतान करने को कहा गया है. इसके अलावा हर कर्मचारियों को 90 पैसे प्रति दिन अतिरिक्त वेतन के साथ और 50 पैसे प्रतिदिन के हिसाब से मेडिकल एलाउंस के रुप में पैसे देन को कहा गया है. 1990 में जारी किये गये बिहार के तत्कालीन श्रमायुक्त के मुताबिक, हर कर्मचारी को 1 रुपये 40 पैसे अतिरिक्त भुगतान करने को कहा गया है क्योंकि जमशेदपुर में कर्मचारी छह दिन काम करते है. इसके तहत झारखंड सरकार द्वारा जारी किये गये सर्कुलर को आधार बनाते हुए अनस्किल्ड, सेमी स्किल्ड, स्किल्ड और हाइ स्किल्ड कर्मचारियों का वेतन देने को कहा गया है. (नीचे पढ़े कितना वेतन बढ़ा है, पूरा डिटेल रिपोर्ट)
क्या होगा वेतन और वीडीए एक नजर में :
कर्मचारियों की श्रेणी-वेतन प्रतिदिन-वीडीए प्रतिदिन-कुल रुपये प्रतिदिन
अनस्किल्ड———-331 रुपये 08 पैसे—–25 रुपये 19 पैसे—–356 रुपये 27 पैसे
सेमी स्किल्ड——–346 रुपये 68 पैसे—–26 रुपये 38 पैसे——373 रुपये 06 पैसे
स्किल्ड————-460 रुपये 44 पैसे——35 रुपये 07 पैसे——495 रुपये 51 पैसे
हाईली स्किल्ड—–527 रुपये 38 पैसे——-40 रुपये 19 पैसे—–567 रुपये 57 पैसे (नीचे पढ़े कितना वेतन बढ़ा है, पूरा डिटेल रिपोर्ट)
कर्मचारियों का ग्रेड—-कौन कर्मचारी इस दायरे में आयेंगे
अनस्किल्ड—–-मजदूर, स्वीपर, चौकीदार, क्लीनर, दफादार, पिउन, वाचमैन, वाइट वाशर
सेमी स्किल्ड—-सिक्यूरिटी गार्ड, फायरमैन, हेल्पर, खलासी, मेट और रोड मेट, कारपेंटर, फिटर, मिस्त्री, वेटर, कूक, अमीन, असिस्टेंट वायरमैन, चार्जमैन, ग्राइंडर, पंप अटेंडेंट
स्किल्ड—--ब्लैकस्मिथ ग्रेड 2, ग्राइंडर ग्रेड 2, कारपेंटर ग्रेड 2, सिक्यूरिटी गार्ड आर्म्स के साथ, चार्जमैन क्लास 2, एलएमवी का ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन ग्रेड 2, फिटर ग्रेड 2, मुंशी, क्लर्क, टाइपिस्ट, टाइम कीपर, स्टोर असिस्टेंट, स्टोर कीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर, एयर कंडीशनिंग ऑपरेटर, मैकेनिक ग्रेड 2, पलंबर ग्रेड 2, लाइनमैन हाइ टेंशन, मैसन ग्रेड 2, बावर्ची, कारिगर, मिस्त्री ग्रेड 2, पेंटर ग्रेड 2, सारंग, सर्वेयर, गैस कटर, वेल्डर ग्रेड 2, वायरमैन ग्रेड 2, वाइट और कलर वाशिंग, कंप्रेशर ऑपरेटर 2, कंक्रीट मिक्सचर ऑपरेटर जेनरल 1, रोड रोलर ग्रेड 2, बुलडोजर ऑपरेटर, ट्रैक्टर ऑपरेटर, सुपरवाइजर नन डिप्लोमा होल्डर, वाइब्रेटेर ऑपरेटर, ब्लास्टर, क्रेन ऑपरेटर ग्रेड 2, पंप ऑपरेटर ग्रेड 2
हाइली स्किल्ड-ब्लैक स्मित ग्रेड 1, कारपेंटर ग्रेड 1, रोल रोलर ग्रेड 1, इलेक्ट्रिशियन ग्रेड 1, फिटर ग्रेड 1, लाइनमैन ग्रेड 1, वायरमैन ग्रेड 1, मैकेनिक ग्रेड 1, मैसन ग््रेड 1, पेंटर ग्रेड 1, प्लंबर ग्रेड 1, वेल्डर ग्रेड 1, वाइट वाशर ग्रेड 1, ऑपरेटिंग बैचिंग प्लांट ग्रेड 1, कंप्रेशर ऑपरेटर ग्रेड 1, फोरमैन, रिगरल ग्रेड 1, चार्जमैन क्लास 1, डोजर ऑपरेटर ग्रेड 1, डंपर ऑपरेटर ग्रेड 1, ड्राइवर एचवीडी, पंप ऑपरेटर ग्रेड 1, हेड बावर्ची, हेड खानसामा, ग्राइंडर ग्रेड 1, वाइब्रेटर ऑपरेटर ग्रेड 1, सुपरवाइजर डिप्लोमा होल्डर, हेड कारिगर.





