• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 11, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

jamshedpur-adityapur-electricity-tariff-जमशेदपुर और आदित्यपुर की बिजली टैरिफ में हुई बढ़ोत्तरी, नवंबर से आयेगा आपके घरों में टाटा स्टील और जुस्को का बढ़ा हुआ बिल, बिजली बिल बढ़ोत्तरी को मंजूरी, जानें क्या हुई है बढ़ोत्तरी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर और आदित्यपुर के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में भी बिजली की टैरिफ (बिजली दर) में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. इसको झारखंड राज्य नियामक बोर्ड (जेएसइआरसी) ने मंजूरी दे दी है. टाटा स्टील द्वारा जुस्को के माध्यम से जमशेदपुर में बिजली का वितरण करती है जबकि आदित्यपुर समेत पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में जुस्को (अब टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड यानी टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी) के नाम पर बिजली वितरण का लाइसेंस है. इसके तहत जमशेदपुर में टाटा स्टील के नये बिजली टैरिफ और सरायकेला-खरसावां जिले में जुस्को के नये बिजली टैरिफ को मंजूरी दे दी गयी है. एक अक्तूबर से नये टैरिफ को लागू कर दिया गया है यानी अब एक नवंबर को बिजली का बिल आपके घर, बिजनेस या उद्योग का आयेगा, वह बढ़ा हुआ आयेगा. नये टैरिफ को तत्काल लागू कर दिया गया है. नये टैरिफ लागू होने से जमशेदपुर के करीब 14 हजार से ज्यादा ग्राहकों और सरायकेला-खरसावां जिले के करीब 7324 उपभोक्ताओं के फिक्सड चार्ज में पांच रुपये से लेकर 105 रुपये तक की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. एनर्जी चार्ज में कॉमर्शियल सर्विस के अरबन यानी शहरी क्षेत्र के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से बढ़ोत्तरी सरायकेला-खरसावां जिले में की गयी है. वैसे घरेलू उपभोक्ता हाईटेंशन, लो टेंशन इंडस्ट्रियल सर्विस और हाइटेंशन वोल्टेज सप्लाइ के बिजली की दर में कटौती भी की गयी है. इस बढ़ोत्तरी को लेकर 30 और 31 जुलाई को नियामक आयोग ने जनसुनवाई भी की थी. ऑनलाइन जनसुनवाई के बाद इसको मंजूरी दी गयी थी. (नीचे पढ़े पूरा टैरिफ)

ADVERTISEMENT

जमशेदपुर का नया टैरिफ एक नजर में :
ग्राहक का प्रकार——————————–फिक्स चार्ज—————-एनर्जी चार्ज

लो टेंशन रुरल व अरबन सौ यूनिट तक——20 रुपये प्रति किलोवाट——2 रुपये 60 पैसे
लो टेंशन रुरल व अरबन सौ यूनिट से ऊपर—50 रुपये प्रति किलोवाट—4 रुपये 55 पैसे
घरेलू हाइटेंशन——————————-60 रुपये प्रति किलोवाट—-4 रुपये 20 पैसे
कॉमर्शियल सर्विस—————————-100 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह——5 रुपये 25 पैसे
आइएएस————————————–20 रुपये किलोवाट प्रतिमाह—————4 रुपये 50 पैसे
इंडस्ट्रियल सर्विसेज लो टेंशन—————130 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह—–5 रुपये
इंडस्ट्रियल सर्विसेज हाइटेंशन————–350 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह——-5 रुपये 85 पैसे
स्ट्रीटलाइट————————————-100 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह———5 रुपये 50 पैसे
रेलवे ट्रांजैक्शन सर्विसेज, एमइएस व अन्य डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस—350 रुपये किलोवाट प्रतिमाह——–5 रुपये 70 पैसे
टेम्पोरेरी कनेक्शन————————-फिक्स चार्ज का डेढ़ गुना ज्यादा—————————–फिक्स चार्ज का डेढ़ गुना ज्यादा
रुफ टॉप सोलर प्रोजेक्ट लगाने वाले से टाटा सटील खरीदेगी बिजली नेट मीटरिंग-3 रुपये 80 पैसे प्रति किलो वाट और ग्रास मीटरिंग 4 रुपये 16 पैसे
ये सारे फैसले भी लिये गये गये है :

  1. उपभोक्ताओं से मीटर रेंट की वसूली समाप्त कर दी गयी
  2. डीपीएस भुगतान को घटाकर 1 फीसदी प्रतिमाह कर दिया गया है.
  3. देय तिथि से पहले भुगतान पर 1 फीसदी और ऑनलाइन या डिजिटल भुगतान पर 1 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी गयी है.
  4. फिक्सड चार्ज की रिकवरी अब विद्युत आपूर्ति के घंटे पर आधारित होगा. पूर्ण फिक्सड चार्ज की वसूली के लिए एचडी उपभोक्ताओं के लिए 23 घंटे जबकि एलटी उपभोक्ताओं के लिए 21 घंटे निर्धारित किया गया है.
  5. प्रीपेड मीटरिंग व्यवस्था को अपनाने पर एनर्जी चार्ज में 3 फीसदी की छूट
  6. बिल देने में दो माह से अधिक के विलंब पर प्रतिमाह बिल राशि पर 1 फीसदी की दर से छूट होगी, छूट की अधिकतम सीमा 3 फीसदी तक होगी
  7. वोल्टेज रिबेट के लिए लागू फिक्सड चार्ज या डिमांड चार्ज और एनर्जी चार्ज लागू होगा
  8. लोड फैक्टर रिबेट 55 फीसदी से ऊपर प्रत्येक 1 फीसदी की लोड फैक्टर बढ़ोत्तरी पर, एचटी उपभोक्ताओं के लिए कुल ऊर्जा खपत पर 1 फीसदी की छूट प्रदान की जायेगी और छूट की अधिकतम सीमा 15 फीसदी होगी
  9. सौर्य ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक सकल नेट मीटरिंग टैरिफ को बरकरार रखा गया है.

आदित्यपुर में जुस्को का यह होगा नया रेट :
उपभोक्ताओं की श्रेणी पूर्व में——-वर्तमान में फिक्सड चार्ज-एनर्जी चार्ज——फिक्सड चार्ज-एनर्जी चार्ज
एलटी रूरल : 10 रुपये—2.50रुपये——– ——–15रुपये–2.50 रुपये
एलटी अर्बन : 65 रुपये 3.00 रुपये ——————75 रुपये—3.00रुपये
हाईटेंशन घरेलू उपभोक्ता 65 रुपये 3.00रुपये——————–75 रुपये—2.75 रुपये
कॉमर्शियल सर्विस
सीएस रुरल : 00 रुपये–2.50 रुपये——————–25 रुपये—2.50 रुपये
सीएस अर्बन : 125 रुपये–3.75 रुपये————–150 रुपये——–3.85 रुपये
इंटीगेटेड एग्रीकल्चर सर्विस (आइएएस) : 20 रुपये–3.70 रुपये—————–20 रुपये——–3.70 रुपये
लॉ टेंश्न इंडस्ट्रीयल सर्विस (एलटीआइएस) : 170 रुपये–4.10 रुपये————150 रुपये——-4.05 रुपये
हाईटेंशन वोल्टेज सप्लाई (एचटीएस) : 195 रुपये—5.15 रुपये———-300 रुपये———4.45 रुपये
स्ट्रीट लाइट : 50 रुपये—-5.00 रुपये———50 रुपये———-5.00 रुपये
रेलवे, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज अन्य : 160 रुपये—–4.00————160 रुपये————4.00

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

June 10, 2026
Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मियों को विदाई, किया गया सम्मानित

June 8, 2026
Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में

May 29, 2026
Next Post
jamshedpur-accident-जमशेदपुर के एनएच पर सड़क हादसा, राष्ट्रीय रोलबॉल खिलाड़ी की मौत, शोक की लहर

jamshedpur-accident-जमशेदपुर के एनएच पर सड़क हादसा, राष्ट्रीय रोलबॉल खिलाड़ी की मौत, शोक की लहर

jamshedpur-muslims-जमशेदपुर में नहीं निकलेगी जुलूस- ए- मोहम्मदी, जिला प्रशासन एवं मुस्लिम समाज के लोगों के बीच बैठक में हुआ फैसला-video

jamshedpur-muslims-जमशेदपुर में नहीं निकलेगी जुलूस- ए- मोहम्मदी, जिला प्रशासन एवं मुस्लिम समाज के लोगों के बीच बैठक में हुआ फैसला-video

horoscope-जाने आपकाकैसा होगा आज का दिन, कैसी रहेगी सितारों की चाल

horoscope-जाने आपकाकैसा होगा आज का दिन, कैसी रहेगी सितारों की चाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 11th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 जून 2026

Jamshedpur accident – बिष्टुपुर में ओवरटेक करने के दौरान सड़क हादसा, युवक घायल

Jamshedpur auto fare increased : जमशेदपुर में टेम्पो का भाड़ा बढ़ा, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ, जानें किस रूट का कितना बढ़ा है भाड़ा

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

Jharkhand ajsu meets pm modi : आजसू प्रमुख सुदेश महतो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, दी सर्वाधिक समय तक पीएम रहने की बधाई

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – बिष्टुपुर में ओवरटेक करने के दौरान सड़क हादसा, युवक घायल

Jamshedpur auto fare increased : जमशेदपुर में टेम्पो का भाड़ा बढ़ा, यात्रियों पर बढ़ेगा बोझ, जानें किस रूट का कितना बढ़ा है भाड़ा

Tata motors controversy : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 1101 रुपये चंदा काटने का मुद्दा गर्माया, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री पहुंचे श्रम विभाग

Jharkhand ajsu meets pm modi : आजसू प्रमुख सुदेश महतो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, दी सर्वाधिक समय तक पीएम रहने की बधाई

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैम्बर की टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के साथ त्रैमासिक बैठक आयोजित, चैम्बर सदस्यों ने प्रमुखता से वेंडरों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया, समाधान का मिला आश्वासन

jamshedpur RSS camp : जमशेदपुर में संपन्न हुआ झारखंड प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग, राष्ट्र के परम वैभव के लिए समाज जागरण का आह्वान

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News