
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 स्थित बड़ाबांकी के पास बुधवार कि शाम एक अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं इस घटना में एक युवक कि घायल होने की भी सूचना है. घटना के बाद वहां तेजी से मौके से फरार हो गया. इधर घटना में घायल युवक को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. दुर्घटना में मृत युवक कि पहचान सिदगोड़ा लाइन नंबर 28 निवासी 18 वर्षीय गणेश राव के रूप में कि गई है. गणेश टिस्को कर्मी बीएस राव का इकलौता पुत्र था, इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद गणेश के परिजन बेसुध हो गए है, वे किसी से बात नहीं कर रहे है. साथ ही उसके बस्ती में भी शोक की लहर है. गणेश 10 वीं कक्षा का छात्र होने के साथ साथ एक अच्छा खिलाड़ी भी था. वह रोल बॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था. जानकारी के अनुसार गणेश अपने दोस्त के साथ केटीएम बाइक पर गालूडीह की ओर जा रहा था, बड़ा बांकी के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है।







