चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जुगितुपा पंचायत के मुड़ाठाकुरा गांव से कुपन नदी तट तक विधायक समीर मोहंती की पहल पर विगत वर्ष करोड़ों की लागत से सड़क का निर्माण हुआ है. यह सड़क ग्रामीणों के उपयोग युक्त नहीं है. सड़क पर सिर्फ मुड़ाठाकुरा गांव के ग्रामीण ही नदी तट तक आने जाने का प्रयोग कर रहे हैं बाकी के नदी उसपार के गांव के ग्रामीणों के लिए यह सड़क अनुपयोगी साबित हो रहा है. इस संबंध में ग्रामीण सह शिक्षक स्वपन सिंह ने बताया की नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण नदी उसपार के गांव कदमाशोली,सालबनी,चांदुआ,कदमडीहा,कुलडीहा,फालदोहा और श्यामसुंदरपुर गांव के ग्रामीणों के लिए यह सड़क सिर्फ दर्शन की बस्तु बनकर रह गया है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि नदी पर पुलिया निर्माण कराने के लिए वे सभी कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से मिलकर पुलिया निर्माण कराने की मांग की है परंतु सिर्फ आश्वासन ही मिला है परंतु इस दिशा में अबतक किसी ने भी पहल नहीं किया है. कहा की नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण चार पांच गांव के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए काफी दूरी तय कर जाना पड़ रहा है. वहीं स्कूली बच्चें बरसात के दिनों में रोजाना स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. उन्होंने सरकार और जन प्रतिनिधियों से मांग किया है कि जनसमस्या को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थल पर जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराएं ताकि लोगों को आने जाने में सहुलियत हो सके और निर्मित सड़क का लोग प्रयोग कर सकें.







