जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (सीडब्लूए) के तत्वाधान में धूमधाम से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि मुंडा समाज के जेवियर कुजूर एवं नंदलाल पातर उपस्थित हुए. कार्यक्रम में सभी बस्तीवासियों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा एवं अन्य झारखंड की विभूतियों का पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के संदर्भ में प्रकाश डाला और कैसे आदिवासी समाज का विकास हो आदिवासी समाज में फैली कुरीतियों का अंत हो कैसे युवाओं में शिक्षा का प्रसार हो एवं रोजगार उपलब्ध हो इस संबंध पर विवेचना की गई. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर सभी ने अपनी संस्कृति सांस्कृतिक विरासत को बचाने की प्रतिज्ञा ली. चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (सीडब्लूए) वर्ष 1955 में बनाया गया था. टाटा स्टील के विस्तार हेतु माहुलबेड़ा के लोगों को वहां से हटाकर कंपनी द्वारा सीतारामडेरा में बसाया गया एवं उस समय के लोगों ने इस संस्था की स्थापना की थी. इस संस्था का उद्देश्य बच्चों के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना था. 90 की दशक में यह संस्था फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करती थी, जो कि जमशेदपुर के आसपास के क्षेत्र में एक बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ करता था. (नीचे भी पढ़ें)

प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को इस संस्था द्वारा स्थानीय बच्चों के लिए खेलकूद की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती रही है. इस संस्था द्वारा कई वर्षों से लगातार स्थानीय लोगों के लिए सामाजिक सम्मेलन का भी आयोजन होता रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब के अधिकारी सौरभ खालको, अरुण टोपनो, जसवन्त नाग, सुनील भेंगरा, शैलेश खालको, राहुल इन्दवार, छोटू खालको, शशिकांता मिंज, संस्था के वरिष्ठ मेंबर एवं बस्तीवासियों का योगदान रहा.















