जमशेदपुर : सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भाजपा बिष्टुपुर मण्डल अध्यक्ष मारुती नंदन पाण्डेय द्वारा बिष्टुपुर लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में सेवा शिविर का आयोजन किया गया. सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के बीच दूध, बेलपत्र एवं पवित्र गंगाजल का वितरण किया गया. यहां इन लोगों द्वारा कामना की गयी कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे. (नीचे भी पढ़ें)
सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए. इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से बिष्टुपुर भाजपा मंडल महामंत्री विश्वनाथ दीप, गुरमीत सिंह, दर्शन कौर, सीमा सिंह, मोहित झा और पिनाकी ठक्कर उपस्थित थे.




