जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत रेलवे कंटेनर यार्ड के पास 2 अगस्त की रात मो.आफताब आलम पर जान मारने की नीयत से की गई गोलीबारी के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है. गंभीर रूप से घायल आफताब आलम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मामले में बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 42/26, दिनांक 3 अगस्त 2026 को बीएनएस की धारा 190/191(3)/109/61(2)(ए)/111(2)(बी) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.मामले के अनुसंधान के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 9 अगस्त को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया नेट के पास से एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कैरज कॉलोनी से कांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल बरामद की है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. इसके अलावा कांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, दो गोली, एक मैगजीन और तीन मोटरसाइकिल पहले ही बरामद की जा चुकी हैं.पुलिस के मुताबिक, निरुद्ध विधि-विरुद्ध किशोर पूर्व में भी तीन आपराधिक मामलों में आरोपित रह चुका है. इसकार्रवाई में बर्मामाइंस थाना के प्रभारी पुलिस निरीक्षक कुमार सरयू आनंद, पुलिस अवर निरीक्षक अजय यादव, मनीष कुमार, अभय कुमार, दुत्ती कृष्ण महतो, अरविन्द्र कुमार-2, शामिल थे.








