जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत 6 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर नरेंद्र सिंह (50) को गिरफ्तार किया. आरोपी बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है. बरामद गांजा की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात स्टेशन परिसर और ट्रेनों में जांच के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे नरेंद्र को हिरासत में लिया गया.(नीचे भी पढ़े)
उसके सामान की तलाशी में गांजा बरामद हुआ. आरपीएफ ने आरोपी को जब्त गांजा के साथ रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया. पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों का भी सुराग लगाया जा सके.




