
जमशेदपुर : 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दिन जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर गदरा गोकुल नगर (अंबेडकर नगर) में राजा शर्मा के घर में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा शर्मा का पूरा परिवार दोपहर करीब 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निजी कार्य से सपरिवार परसुडीह मार्केट गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाकर लगभग 60 हजार रूपये नगद तथा करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए. (नीचे देखे पूरी खबर)

स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय, चिंता और रोष का माहौल है. दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना होना निश्चित रूप से गंभीर चिंता का विषय है. घटना की जानकारी परसुडीह थाना में दी गई है तथा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने प्रशासन एवं पुलिस-प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र चोरी की घटना का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए. साथ ही, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था, गश्ती एवं आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो. जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.




