आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सन्ध्या शंभू एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक शंभू नाथ महतो, सन्ध्या महतो, विशिष्ट अतिथि, दीनानाथ पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सुखदेव महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ एस एन सिंह, सलाहकार कौशिक मिश्रा, डीन जे राजेश, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के एचओडी शशीकांत, एचआर रविकांत, रजिस्ट्रार वाई मजुमदार, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सर्वप्रथम छात्रों ने आगंतुक अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि के झंडोत्तोलन के पश्चात विद्यार्थियों के साथ सभी ने राष्ट्रगान गाया. तत्पश्चात छात्र लीडरों ने अपने अपने हाउस का नेतृत्व करते हुए परेड मार्च कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया. छात्रों ने देशभक्ति गीतो एवं नृत्य से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. कक्षा ग्यारह की प्रतीक्षा कुमारी ने अपने जोशीले भाषण से सबको स्वतंत्रता की सच्ची अहमियत बताई. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं उप कुलपति ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन देश के तमाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रण लेने का है कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखेंगे. देश की प्रगति एवं उन्नति में अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते रहेंगे. शिक्षिका मनीषा कुमारी ने आगंतुक अतिथियों छात्रों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया.




