जमशेदपुर : भाजपा सोनारी मंडल की ओर से सोनारी राम मंदिर अटल चौक में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने राष्ट्रीय ध्वजोत्तोलन कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया. सांसद श्री महतो ने अपने संबोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें उन वीर सपूतों के बलिदान से मिली है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. हमें उनके त्याग और बलिदान को सदैव याद रखते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने, लोकतंत्र की रक्षा करने तथा राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दिलाता है. हमें एकजुट होकर भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए. कार्यक्रम में विशेष रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, सतेंद्र सिंह यादव, संजय रजक, कृष्णा यादव, भूपेंद्र सिंह, नेहा साहू, प्रदीप सिंह, सरिता लाल, नारायण प्रसाद, अखिल सिंह, विकास साहू, बिराज दे, सीमा देवी, केके सिंह, गोविंद अग्रवाल, नवीन पांडेय, रामनाथ सिंह, शंभू राम, विनोद उमंग, शंकर राय, अशोक सिंह, ओपी सिंह, विजय कुमार, राहुल भट्टाचार्य, रासबिहारी प्रसाद, रवि भूषण शर्मा, विवेक सिंह, हीरा लाल रजक, राजू सेन, अमर दास, तापस नंदी, काजल मुखर्जी, मधु सिंह, महावीर सिंह, गणेश मल्होत्रा, बनमाली सिंह, विमल शर्मा, रामेश्वर साहू, राजू मल्होत्रा, डॉ दीपक घोष, राजकुमार प्रसाद, भोला साहू, वसंत साहू, गौरव नेगी, उषा देवी, दीपक सिंह, भरत सिंह, धर्म प्रसाद, धर्मेंद्र ठाकुर, बाबूलाल गुप्ता, सुरेश प्रसाद साहू, रवि, बंटी, अरविंद शर्मा, मंजू सांडिल, सुभाष, संजय राय, देवा, केशव सरकार सहित मंडल के समर्पित समर्थक, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता तथा सम्मानित जन उपस्थित रहे.




