जमशेदपुर: रंभा शैक्षणिक संस्थान गितिलता में 80वां स्वतंत्रता दिवस महाविद्यालय परिसर में मनाया गया, जिसमें रंभा शैक्षणिक संस्थान के रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी और रंभा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष राम बचन के द्वारा झंडारोहण के साथ हुई. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि देशभक्ति की शुरुआत विद्यार्थी जीवन से ही की जानी चाहिए और इसके लिए अनुशासन मूल मंत्र है. इसके उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई. साथ ही विद्यार्थियों द्वारा 70 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो हाता चौक पहुंची . वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आम राहगीरों को देशभक्ति का संदेश दिया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के प्रबंधन के सभी गणमान्य सदस्य, सभी व्याख्याता गण और विद्यार्थियों का सक्रिय योगदान रहा. पूरा परिसर देशभक्ति के पावन रंग में सराबोर रहा.




