जमशेदपुर : सोनारी स्थित उपकार संघ मंदिर प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर उपकार संघ के वरिष्ठ सदस्य सह सलाहकार श्यामलाल साहू ने ध्वजोत्तोलन किया. इस मौके पर उपकार संघ समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे.