जमशेदपुर : 80वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के तहत पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सह उपायुक्त राजीव रंजन ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर उन्होंने इस वर्ष रेड क्रॉस के पेट्रॉन प्रेम प्रकाश गोयल, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, पेट्रॉन दीपक भालोटिया, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के चेयरमैन दिवाकर सिंह तथा रेड क्रॉस के वाइस पेट्रॉन राजेश मोहन प्रसाद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. श्री रंजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि यहां सेवा का ढांचा मजबूत है, जहां लोग स्वतःस्फूर्त सेवा के लिए आगे आते हैं. उन्होंने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में जो नयी जिम्मेवारी मिली है, उसे सभी को आगे बढ़कर और मजबूती से कार्य करते हुए हमें अपने आदर्श स्वरूप को और बेहतर करना है. उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सभी के सहयोग से समाज और मानव हित से जुड़ी गतिविधियां व बेहतर कार्य कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष सह उपायुक्त श्री रंजन ने इसके साथ ही जरूरतमंद टीबी मरीजों के बीच प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 49वें महीने का पोषण किट वितरित किया. कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, एहसिन फाउण्डेशन के अध्यक्ष आसिफ महमूद, रेड क्रॉस के वरीय नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह मंच पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम में पेट्रॉन व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा सक्रिय भूमिका निभाते हुए कोषाध्यक्ष आशुतोष पारिख ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम के दौरान सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, सोना देवी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रभाकर सिंह, रेड क्रॉस के पेट्रॉन उमेश कांवटिया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्वी घोष, गणेश राव, मनोज कुमार बागड़ी, दीपक मित्रा, मुकेश कुमार आगीवाल, कमल किशोर लड्डा, मनोज कुमार सिंह, प्रकाश मिश्रा, बीएनपी गुप्ता, सांवरलाल शर्मा, राजेश गुप्ता, गोवर्धन गुप्ता, प्रभुनाथ सिंह, डीके घोष, कौशिक राय, पेंटल कुमार पटेल, सुजय घोष, सुदेशन हलदर, अदिति विश्वास, केबीएस त्रिवेदी, एजाज अख्तर, प्रकाश मिश्र, विधायक विश्वास, पूनम महतो, राधेश्याम कुमार, तरन्नुम, चन्दन कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे.




