जमशेदपुर: गुरु गोबिंद सिंह हाई स्कूल, टेल्को ‘ए’ में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति ने की.इस अवसर पर टाटा कमिंस के प्लांट मैनेजर-डायरेक्टर अजितेश मोंगा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. श्री मोंगा ने छात्रों को कड़ी मेहनत और देशसेवा के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि “आजादी हमें कुर्बानी से मिली है और इसे जिम्मेदारी से निभाना हमारा कर्तव्य है.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में सिख नौजवान सभा के अध्यक्ष एवं सचिव, स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष एवं सचिव, टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगण तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे.छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सभी ने खूब सराहा. विद्यालय की सहायक प्रधानाचार्या श्रीमती बलजीत कौर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की..(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर विद्यालय में 20वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों श्रीमती इंद्रजीत कौर, श्रीमती बलजीत कौर एवं श्रीमती दीपमाला षांड़गी को “लॉन्ग सर्विस अवार्ड” से सम्मानित किया गया. साथ ही कक्षा 10वीं के तीन टॉपर्स को भी पुरस्कृत किया गया.कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती ममता बारीक ने किया. अंत में विद्यालय सचिव संतोष सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया.सम्पूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ.




