जमशेदपुर : जमशेदपुर एसबीआइ पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर पार्वती घाट स्थित अंत्योदय आश्रम में कुष्ठ रोगियों के बच्चों के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर बच्चों के बीच पठन-पाठन की आवश्यक सामग्रियों के साथ ही उपहार भी वितरित किए गए. एसोसिएशन के सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा और देश सेवा के लिए प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव चमक सेनगुप्ता, अध्यक्ष टीएस कलसी, सचिव शुभ्रल राय, सहायक सचिव प्रवीर दत्ता, एनसी मटालिआ, समरेन्द्र सरकार सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा.




