जमशेदपुर : बारीडीह पोस्टल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को झंडोत्तोलन हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जुस्को के जनरल मैनेजर आरके सिंह ने झंडोत्तोलन किया. उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से पार्क को साफ-सुथरा और मेंटेन रखने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि पहले यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगता था, जिससे टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर मोहन सिंह ने टाउन एडवाइजरी कमेटी में इस मुद्दे को लगातार उठाया. महामंत्री सतीश कुमार सिंह जो टाउन एडवाइजरी कमेटी के वाइस चेयरमैन हैं, ने भी उनका समर्थन किया और आज यह पार्क यहां के लोगों के लिए स्वस्थ रहने का एक अच्छा जरिया बन गया है. काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए और झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न किया गया.




