जादूगोड़ा : ओलचिकी के प्रचारक सह असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू ( 73) का हृदय गति रुकने से बीते दिनों हुई मौत की खबर सुन क्षेत्र को समाजसेवी दुखनी सोरेन व सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा बुधवार को पोटका के चिरुगोड़ा गांव पहुंची व मृतक ठाकुर दास मुर्मू के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने इस संकट को घड़ी में परिवार के साथ हर संभव सहयोग एवं मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने व।शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.







