जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन की ओर से आयोजित माह व्यापी तुलसी जयन्ती समारोह के अन्तर्गत 19 अगस्त, सावन शुक्ल सप्तमी (तुलसी जयन्ती) को पंडित अभिषेक पाठक एवं उनके साथियों द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों सहित साहित्य समिति के तमाम सदस्यों एवं संस्थान से जुड़े नगर के दर्जनों साहित्यकारों की सपरिवार उपस्थिति रही. पाठ के उपरान्त सबों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया. (नीचे भी पढ़ें)

आयोजन में मुख्य रूप से मुरलीधर केडिया, सुभाष चन्द्र मूनका, राम नन्दन प्रसाद, डॉ प्रसेनजित तिवारी, प्रसन्न वदन मेहता, डॉ रागिनी भूषण, डॉ यमुना तिवारी व्यथित, डॉ अजय कुमार ओझा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, सतीन्द्र नाथ पाण्डेय, वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , क्षमाश्री दुबे, उपासना सिन्हा, नीता सागर चौधरी, विजय लक्ष्मी वेदुला, वीणा कुमारी नंदिनी, ममता कर्ण, माधुरी मिश्रा, वंदना केशव भारती, पूनम सिंह, माधवी उपाध्याय, सुरेश चन्द्र झा डॉ अरुण सज्जन, अनीता सिंह, पूनम महानंद, वसंत जमशेदपुरी, नीलम पेडीवाल, बलविंदर सिंह, अरुणा झा, सुष्मिता मिश्रा, रीना गुप्ता, अनीता निधि, जितेश तिवारी, सरिता सिंह, निवेदिता श्रीवास्तव, नीलिमा पाण्डेय, नीलाम्बर चौधरी, सुनीता बेदी, कवलेश्वर पाण्डेय, सविता सिंह मीरा, सुरेश दत्त पाण्डेय, राजेन्द्र साह राज, रीना सिन्हा, उमा पाण्डेय, आरती श्रीवास्तव, वीणा कुमारी नंदिनी समेत अन्य साहित्यकारों की उपस्थिति रही.




