• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
शनिवार, नवम्बर 21, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

Jamshedpur police action – एमजीएम अस्पताल में चोर गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, स्कूटी, सोने का लॉकेट सहित दर्जनों मोबाइल बरामद

अगस्त 20, 2026
in क्राइम, खबर, जमशेदपुर न्यूज़, स्वास्थ्य
0
Jamshedpur police action – एमजीएम अस्पताल में चोर गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, स्कूटी, सोने का लॉकेट सहित दर्जनों मोबाइल बरामद
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. मंगलवार रात अस्पताल के पांचवें तल्ले पर चोरी के प्रयास में रंगेहाथ पकड़े गए युवक की निशानदेही पर एमजीएम थाना पुलिस ने चांडिल से दो और बागुनहातु से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने पांचों आरोपियों के पास से एक नीले रंग की स्कूटी, सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन, नकद राशि समेत अन्य सामान बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु डी ब्लॉक निवासी सावन देवगम भी शामिल है. सावन को मंगलवार रात करीब 10 बजे एमजीएम अस्पताल के पांचवें तल्ले पर नाइट शिफ्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने एक मरीज के परिजन की जेब काटने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया था. इसके बाद उसे एमजीएम थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके चार अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, सावन अस्पताल के अलग-अलग तल्लों पर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को निशाना बनाता था. अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी उसकी गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस को आशंका है कि पिछले एक महीने में अस्पताल में हुई चोरी की एक दर्जन से अधिक घटनाओं में इस गिरोह की भूमिका हो सकती है. बताया गया कि मंगलवार दोपहर भी सावन ने अस्पताल के दूसरे तल्ले पर एक मरीज के परिजन की जेब से 150 रुपये चुराए थे. रात में वह पांचवें तल्ले पर फर्श पर सो रहे एक मरीज के परिजन की जेब काटने पहुंचा, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से पकड़ा गया. उसके पास से 150 रुपये, चिलम, गांजा और ब्लेड बरामद किया गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ब्लेड से जेब काटकर पर्स और कीमती सामान निकालता था. जिस व्यक्ति की जेब काटने का प्रयास किया गया था, उसने अपना मोबाइल मरीज के बेड पर रख दिया था, जिससे आरोपी केवल नकदी ही ले जा सका. (नीचे भी पढ़ें)

सीसीटीवी फुटेज और पुरानी प्राथमिकी की जांच : पुलिस ने बुधवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड लिया और चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए. थाना में पहले से दर्ज चोरी की प्राथमिकी के आधार पर शिकायतकर्ताओं और पीड़ितों के बयान भी लिए गए हैं. बरामद मोबाइल फोन, गहनों और अन्य सामान का मिलान पूर्व में दर्ज चोरी की घटनाओं से किया जा रहा है. पूछताछ में गिरोह के अस्पताल के अलावा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चोरी और महिलाओं के गले से छिनतई जैसी घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिलने की बात भी सामने आई है. पुलिस इन मामलों में आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

अस्पताल में सामने आईं चोरी की अन्य घटनाएं : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सोमायझोपड़ी निवासी शंकर मल्लिक ने बताया कि मंगलवार शाम करीब आठ बजे अस्पताल की पहली मंजिल पर सोने के दौरान किसी ने उनकी जेब काटकर 2100 रुपये चुरा लिए. कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा चिटाईडीह निवासी स्वपन गोप ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे उनकी जेब से 1500 रुपये चोरी कर लिए गए. वहीं, मानगो निवासी अष्टमी महतो ने पुलिस को बताया कि एमजीएम अस्पताल की पहली मंजिल के बेड नंबर 134 पर भर्ती उनके बेटे के तकिए के नीचे रखा करीब 35 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन चोरी हो गया. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अस्पताल में हाल के दिनों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में जुटी है. बरामद सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान और आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है. उधर चोरी करने के बाद अस्पताल में कपड़ा चेंज कर लेता था जिससे वह पहचान में नहीं आ पाता था और एक अटेंडेंस से झगड़ा कर लिया था. फिलहाल पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Tags: एमजीएम अस्पतालगिरफ्तारीजमशेदपुर समाचार
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस सर्विसेज एंड इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज फेडरेशन का हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन, शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक का सफर पर चर्चा
कारपोरेट व यूनियन

इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस सर्विसेज एंड इंजीनियरिंग एम्प्लॉइज फेडरेशन का हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन, शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक का सफर पर चर्चा

नवम्बर 20, 2026
Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video
खबर

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video

नवम्बर 20, 2026
Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम
खबर

Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम

नवम्बर 20, 2026
Next Post
डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू रिपोर्ट अगस्त में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर, क्या है पूरा मामला

Jamshedpur proud : डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू रिपोर्ट अगस्त में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर, क्या है पूरा मामला

कांड्रा के इस कंपनी में आश्रित परिवार को नहीं मिली अनुकंपा पर नौकरी, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे परिजन

Saraikela indefinite strike : कांड्रा के इस कंपनी में आश्रित परिवार को नहीं मिली अनुकंपा पर नौकरी, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे परिजन

बागबेड़ा के आभूषण दुकान में चोरी, चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार

Jamshedpur theft : बागबेड़ा के आभूषण दुकान में चोरी, चोरों ने लाखों के जेवरात किए पार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच एक कार ने दो बाइकों को...

Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम

Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शुक्रवार...

Howrah tatanagar steel express fire – हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी आग, रेलकर्मियों की तत्परता से यात्री सुरक्षित

Howrah tatanagar steel express fire – हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी आग, रेलकर्मियों की तत्परता से यात्री सुरक्षित

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर: हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन की सी3 बोगी में आग...

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका प्रखंड अंतर्गत पाडंरसिली में पावर सब स्टेशन के निर्माण कार्य...

टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता की अवधारणा (कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी 2026) में टाटा...

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर के संडे मार्केट में भाजपा बिरसानगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष...

साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का हुआ आयोजन, युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सोशल मीडिया के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का हुआ आयोजन, युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सोशल मीडिया के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : पटमदा स्थित साउथ पॉइंट स्कूल में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुक्रवार को आयोजित...

26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न, बिष्टुपुर मिलानी हॉल में महाप्रसाद शनिवार को, तैयारियां पूरी

26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न, बिष्टुपुर मिलानी हॉल में महाप्रसाद शनिवार को, तैयारियां पूरी

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में शुक्रवार को 26वीं श्री रामार्चा पूजा श्रद्धा, भक्ति...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम

Howrah tatanagar steel express fire – हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी आग, रेलकर्मियों की तत्परता से यात्री सुरक्षित

जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो ने पोटका में बिद्युत की व्यवस्था को दी गति, नये सब स्टेशन का होगा निर्माण

टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन की टीम ने बांग्लादेश में लहराया परचम, कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स आइसीक्यूसीसी का जीता अवार्ड

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर क्षेत्र में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें

© 2026 Sharp Bharat News