जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में बाढ़ की वजह से कई परिवारों को काफ़ी नुकसान हुआ है, जिसको लेकर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी काफ़ी चिंतित है और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुरुवार को उन्होंने जल संसाधन मंत्री हाफिजुल अंसारी से रांची में मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने मंत्री को अवगत कराया की जुगसलाई विधानसभा के नगर पार्षद क्षेत्र अंतर्गत हबीब नगर और गरीब नवाज कॉलोनी में हर वर्ष बाढ़ आने से निचले इलाकों के कई घर डूब जाते है. (नीचे भी पढ़ें)
बाढ़ के समय जल स्तर को नियंत्रित करने और बैकफ्लो (पानी को वापस आने) को रोकने के लिए नाले में स्लुइस गेट अत्यंत आवश्यक और प्रभावी उपकरण हैं. स्लुइस गेट का निर्माण कराया जाए ताकि इन क्षेत्र के लोगों को वर्षों की बाढ़ की समस्या का समाधान हो सके और उन्हें राहत मिल सके.




