जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में गृहरक्षक जवानों की बहाली प्रक्रिया पिछले करीब एक साल से अटकी हुई है. वर्ष 2025 में बहाली के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन तो जमा करा लिए गए, लेकिन इसके बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी. ऐसे में सैकड़ों अभ्यर्थी अब भी बहाली की उम्मीद लगाए बैठे हैं. बहाली प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी. (नीचे भी पढ़ें)
अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे पहले भी उपायुक्त को पत्र सौंपकर बहाली प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. अभ्यर्थियों ने कहा कि राज्य के कई अन्य जिलों में गृहरक्षक जवानों की बहाली प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि पूर्वी सिंहभूम के अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू कर अभ्यर्थियों को राहत देने की मांग की है.




