जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के कालिकापुर में शिव शक्ति युवा कमिटी माझी पाड़ा को ओर से शुक्रवार को मां मनसा पूजा के मौके पर बूगी-बूगी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने फीता काटकर की. इस प्रतियोगिता में आए युवाओं ने बूगी-बूगी नृत्य प्रतियोगिता ने भाग लिया और अंत में सभी प्रतिभागियों को कमिटी की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने मां मनसा की पूजा-अर्चना की और कालिकपुर वासियों की क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. इस बाबत झामुमो नेता बाघ राय मार्डी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन से समाज को एकजुट करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे व सद्भाव को मजबूती मिलती है. (नीचे भी पढ़ें)
हमारी परंपराएं व आस्था हमारी पहचान हैं, इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम को सफल बनने में शिव शक्ति युवा कमिटी की ओर से कालिकापुर मुखिया बाघराय सोरेन, सोहन भक्त रथींन भक्त, डॉ बैध नाथ भक्त, दिलीप भक्त, निमाई भक्त, शक्ति पदो भक्त, निरोध भक्त, विश्वास भक्त समेत अन्य ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया.




