जमशेदपुर : जमशेदपुर की बागबेड़ा पुलिस ने गोलगप्पा वाले पर हमला और रुपये छीनकर भागने वाले बालक सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उनके पास 1200 रुपये और धारधार चाकू बरामद किया गया है. सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए बताया कि 19 अगस्त की रात्री 10 बजे आकाश कुमार बागबेड़ा गाड़ाबासा के पास से गोलगप्पा बेचकर घर लौट रहा था. तभी रेलवे हाई स्कूल के तीन तीन बदमाशों ने उसके ठेला रोककर पैसे की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)
पैसा नहीं देने पर चाकू से हमला कर दिया. उसके पॉकिट 1700 रुपये लेकर भाग गये. इसकी सूचना सिटी एसपी को दी गयी. उनके निर्देश पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर जमशेदपुर के नेतृत्व में वायरलेस मैदान में छापामारी अभियान चलाया गया. जहां से दो बदमाशों को पकड़ा गया. वहीं छीने गए पैसे भी बरामद कर लिए गए है. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है.




