जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा मौजा में कचरा प्लांट लगाने के खिलाफ ग्रामीणों ने मानगो अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया. इन लोगों ने जमकर हंगामा किया. इन लोगों ने बालीगुमा मौजा स्थित गोड़गोड़ा धर्मबांधा टोला गाजाडीह में प्रस्तावित कचरा प्लांट का विरोध किया. ग्रामीणों ने वहां कचरा प्लांट लगाने को लेकर कई सारे दस्तावेज को सौंपा. ग्रामीणों ने जानकारी दी कि जिस प्लॉट संख्या 4168 पर यह प्लांट प्रस्तावित है, वह वर्षों से ग्रामीणों के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा है. यही नहीं, बच्चों के खेल-कूद का यह एकमात्र मैदान भी है. (नीचे भी पढ़ें)
विजय सोय ने यह भी खुलासा किया कि उक्त भूमि को लेकर स्थानीय निवासी मोशो हांसदा का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उस विवादित स्थल पर निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, जो बहुत चिंताजनक है. इन लोगों ने कहा कि वे लोग इस मसले को लेकर आर या पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है. इन लोगों ने कहा कि वहां कचरा प्लांट लगाने से हवा और पानी दूषित हो जायेगा. लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते है.







