• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 24, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand vanvasi kendra : ग्रामवासी–नगरवासी, हम सब भारतवासी के भाव से झारखंड के वनवासी कल्याण केंद्र का नगरीय कार्यकर्ताओं का प्रांतीय वर्ग जमशेदपुर में प्रारंभ, आदिवासी संस्कृति की दिखी झलक

jharkhand vanvasi kendra : ग्रामवासी–नगरवासी, हम सब भारतवासी के भाव से झारखंड के वनवासी कल्याण केंद्र का नगरीय कार्यकर्ताओं का प्रांतीय वर्ग जमशेदपुर में प्रारंभ, आदिवासी संस्कृति की दिखी झलक
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रांत स्तरीय नगरीय समिति कार्यकर्ता वर्ग एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का शुभारंभ जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में हुआ. आयोजन का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों को सुदृढ़ करते हुए सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं संगठन के कार्यों को व्यापक बनाना रहा. कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय, प्रदेश अध्यक्ष सुदन मुंडा, कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री धनंजय सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार झुनझुनवाला एवं महानगर सचिव ललित सिंघानिया ने पूज्य बालासाहब देशपांडे, भगवान श्रीराम, भारत माता, भगवान बिरसा मुंडा एवं श्रद्धेय जगदेव राम उरांव जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया. (नीचे भी पढ़े)

अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री भगवान सहाय ने कहा कि भारत की परंपरा राष्ट्र के लिए समर्पण और बिना भेदभाव साथ चलने की रही है, जिसने समाज में समरसता का भाव मजबूत किया. ‘तू-मैं एक रक्त’ और ‘ग्रामवासी–नगरवासी, हम सब भारतवासी’ के भाव से परस्पर सहयोग करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाना आवश्यक है. उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में वन एवं वनवासी समाज के योगदान तथा ऋषि-मुनियों की साधना से समृद्ध हुई हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित किया. ‘ग्रामवासी-नगरवासी, हम सब भारतवासी’ के भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन के सेवा भाव को पहुँचाना हमारा लक्ष्य है. इसी संकल्प के साथ नगरीय क्षेत्रों में सेवा और संगठन के कार्यों को नई ऊर्जा एवं व्यापकता देने की दिशा में यह प्रांतीय वर्ग एक महत्वपूर्ण पहल है. प्रदेश अध्यक्ष सुदन मुंडा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘तू-मैं एक रक्त’ के भाव से समाज में एकजुट होकर कार्य करना है.(नीचे भी पढ़े)

जनजातीय समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आवश्यक सुविधाओं से जुड़े सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर उन्होंने जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन वनवासी कल्याण केंद्र जमशेदपुर के महिला समिति के सचिव प्रतिभा रानी मिश्रा ने किया. सुशील पांडेय ने सामूहिक गीत तथा खेदू नायक ने व्यक्तिगत गीत प्रस्तुत किया. इस अवसर पर वनवासी कल्याण केंद्र उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी तथा सहसंगठन मंत्री कामेश्वर साहू, प्रदेश मंत्री विनीत लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सज्जन सर्राफ, आरएसएस के विभाग संघचालक इंद्र अग्रवाल, अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल, समाजसेवी मुरलीधर केडिया, बनवासी कल्याण केंद्र के विभाग संगठन मंत्री प्रमोथ नाथ, महानगर समिति से सुशील अग्रवाल, सुनीता जायसवाल अंजू मुंडा, विनीता इंदवार, सुजाता मुंडा, प्रदीप महतो, दुर्गा काटीवाल, दीपेंद्र भट्ट, सूरा बिरुली, सतनाम सिंह, रवि सवैया, सुशील कुमार पांडे, शंकर मुंडा, सोनिया हेंब्रम, दीपिका महतो, प्रियंका महतो, जूही सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, निश्चितपुर की छात्रा बहनों ने स्वागत संथाली गीत एवं काशी साहू कॉलेज सरायकेला के भाइयों ने छऊ नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति देकर झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की. प्रांत स्तरीय इस कार्यकर्ता वर्ग में कुल 12 जिलों, 5 महानगरों एवं 9 नगरों से सैकड़ो पदाधिकारी सहभागी बने. दो दिवसीय वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, सामाजिक दायित्व, सेवा गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन और विचार-विमर्श किया जाएगा.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur vidyapati parishad bagbera-विद्यापति परिषद्, बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ज्योति अध्यक्ष, अखिलेश मिश्रा महासचिव और रंजीत झा कोषाध्यक्ष चुने गए
खबर

jamshedpur vidyapati parishad bagbera-विद्यापति परिषद्, बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ज्योति अध्यक्ष, अखिलेश मिश्रा महासचिव और रंजीत झा कोषाध्यक्ष चुने गए

August 23, 2026
Jamshedpur continuous rains mar vegetable crops : गालूडीह क्षेत्र में लगातार बारिश से सब्जियों की फसल पर संकट, खेतों में जल जमाव से जड़ों में सड़न का खतरा
खबर

Jamshedpur continuous rains mar vegetable crops : गालूडीह क्षेत्र में लगातार बारिश से सब्जियों की फसल पर संकट, खेतों में जल जमाव से जड़ों में सड़न का खतरा

August 23, 2026
jamshedpur legal empowerment camp-पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप आयोजित, लाभार्थियों के बीच 13.70 करोड़ की परिसंपत्ति का हुआ वितरण
खबर

jamshedpur legal empowerment camp-पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप आयोजित, लाभार्थियों के बीच 13.70 करोड़ की परिसंपत्ति का हुआ वितरण

August 23, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur demand : टाटा स्टील के केएमपीएम इंटर कॉलेज को जल्द चालू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Jamshedpur sports report : सीआइएसइ बिहार – झारखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन विजेता, देवघर जोन उपविजेता

Jamshedpur railway passenger good news : शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट अब सप्ताह में चलेगी दो दिन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

saraikela police success- कांड्रा में छह दिनों से लापता दो युवकों शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद जमीन में शव को गाड़ दिया गया था, इलाके में आक्रोश का माहौल

Jamshedpur mp attack on government : विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने को भाजपा ने बताया तानाशाही शासन का प्रतीक, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों और राजनीतिक संरक्षण के बल पर दबा नहीं सकती हेमंत सरकार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur demand : टाटा स्टील के केएमपीएम इंटर कॉलेज को जल्द चालू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने दिया धरना, अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Jamshedpur sports report : सीआइएसइ बिहार – झारखंड रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जमशेदपुर जोन विजेता, देवघर जोन उपविजेता

Jamshedpur railway passenger good news : शालीमार-उदयपुर सुपरफास्ट अब सप्ताह में चलेगी दो दिन, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

saraikela police success- कांड्रा में छह दिनों से लापता दो युवकों शव पुलिस ने किया बरामद, हत्या के बाद जमीन में शव को गाड़ दिया गया था, इलाके में आक्रोश का माहौल

Jamshedpur mp attack on government : विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने को भाजपा ने बताया तानाशाही शासन का प्रतीक, जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा – छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों और राजनीतिक संरक्षण के बल पर दबा नहीं सकती हेमंत सरकार

Tmh specialisation : स्पेशियलिटी क्लीनिक और रोबोटिक सर्जरी के साथ टीएमएच ने उन्नत ऑर्थोपेडिक सेवाओं का विस्तार किया, विश्वस्तरीय इलाज अब घर के और करीब

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News