जमशेदपुर : बिष्टुपुर मंडल भाजपा के एक दल ने रविवार को मंडल अध्यक्ष मारुतिनंदन पांडेय के नेतृत्व में जमशेदपुर दौरे पर आये पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय से परिसदन में मुलाकात की. दल में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं, महामंत्री विश्वनाथ दीप. उपाध्यक्ष अश्विन मुखी, मंत्री विशाल सोना, कोषाध्यक्ष पिनाकी ठक्कर, विक्रम रजक एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उहें सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यकर्ताओं ने श्री पांडेय के अनुभवों, सांगठनिक मार्गदर्शन एवं भारतीय जनता पार्टी के मूल्यों- राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा पर उनके प्रेरणादायी विचारों को जाना. साथ ही, राष्ट्रभावना और ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली इतिहास पर भी सार्थक चर्चा की.




