जमशेदपुर: राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देश तथा प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार पांडे के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी प्रखंडों में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में कुल 3100 लाभार्थियों के बीच 13 करोड़, 70 लाख, 51 हजार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सभी प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रम के लिए न्यायिक पदाधिकारी के साथ-साथ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं अधिकार मित्र की प्रतिनियुक्ति की गई थी. कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के अलावे प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए.शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा (पेंशन), ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, राजस्व, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, जेएसएलपीएस व अन्य सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को दिया गया.




