• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 26, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur gangster in court : सात साल पहले नीतिबाग कॉलोनी गैंगवार मामले में जमशेदपुर कोर्ट में हुई सुनवाई, एक नया गवाह आने के कारण केस नहीं हो सका क्लोज, अब फिर से होगी सुनवाई, कोर्ट में जुटे थे सारे गैंग्स्टर, पुलिस थी सक्रिय

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदरपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के नीतिबाग कॉलोनी में गैंग्स्टर अखिलेश सिंह और उनके प्रतिद्धंदी बने सुधीर दुबे के बीच करीब 7 साल पहले हुए फायरिंग की घटना की सुनवाई हुई. इस दौरान पहले से यह तय था कि आज केस क्लोज हो जायेगा. लेकिन अंतिम समय में गवाह सामने आ गयी. गवाही के लिए अधिवक्ता की ओर से मांग की गयी कि उनकी गवाही ली जाये. इस पर फिर से गवाही होगी. जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता गौरव पाठक ने इस दौरान एक पक्ष से अपनी बातों को रखा. इसके बाद तय हुआ कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी. यह सुनवाई काफी हाई प्रोफाइल थी. इस सुनवाई में जमशेदपुर के दोनों गैंग के करीब 30 से अधिक गैंगस्टर पहुंचे थे. सोमवार को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज-3 की अदालत में आरोपियों के बयान दर्ज किए जाने थे. अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी होने के बाद आपराधिक मामलों में आरोपियों का बयान सामान्यतः धारा 313 सीआरपीसी के तहत दर्ज किया जाता है. हालांकि, सोमवार को यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से 313 सीआरपीसी के तहत आवेदन देकर गवाही देने की बात कही गई. (नीचे भी पढे)

अदालत ने आवेदन पर आरोपी पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है. अब अगली तारीख पर आरोपी पक्ष अपना जवाब दाखिल करेगा. इसके बाद अदालत आगे की प्रक्रिया पर निर्णय लेगी। फिलहाल मामले में ट्रायल समाप्त नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार, कन्हैया सिंह पक्ष की ओर से दर्ज मामले में 23 आरोपी हैं, जबकि सुधीर दुबे पक्ष के केस में नौ आरोपी हैं. दोनों मामले एक ही घटना से जुड़े काउंटर केस हैं. घटना मई 2019 की रात लॉकडाउन के दौरान नीतिबाग कॉलोनी में हुई थी. पुलिस और तत्कालीन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी. इसमें कन्हैया सिंह समेत कई लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया था. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे भी बरामद किए थे. कन्हैया सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि समझौते के नाम पर कल्लू राय ने उसे पटेलनगर बुलाया था, जहां पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हुई. वहीं, पुलिस जांच में सुधीर दुबे पर घटना की साजिश रचने के आरोप सामने आए थे. हालांकि, अदालत में आरोप साबित होना न्यायिक प्रक्रिया का विषय है. सुधीर दुबे के अखिलेश सिंह गिरोह से अलग होकर अपना गिरोह बनाने के बाद दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश बताई जाती है. इसी विवाद के बीच यह गैंगवार हुआ था. सोमवार की सुनवाई के बाद अब मामले की अगली कार्रवाई आरोपी पक्ष के जवाब के बाद तय होगी. दूसरी ओर, आज की सुनवाई के दौरान पुलिस के भारी बंदोबस्त किये गये थे ताकि किसी तरह का कोई टकराव नही हो सके.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में चार दिवसीय कृषि सह जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, किसानों को दी गयी उन्नत कृषि की जानकारी
खबर

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में चार दिवसीय कृषि सह जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, किसानों को दी गयी उन्नत कृषि की जानकारी

August 25, 2026
jamshedpur kalimati upgraded high school-कालीमाटी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत विद्यार्थियों को मिली साइकिल, खिल उठे चेहरे
खबर

jamshedpur kalimati upgraded high school-कालीमाटी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत विद्यार्थियों को मिली साइकिल, खिल उठे चेहरे

August 25, 2026
jamshedpur jhulan utsav- सावन और तीज के विशेष हिन्डो तो गालयो… जैसे भजनों पर झूमने लगे श्रद्धालु,भक्तों ने झूला डाला… जैसे सावन और तीज के भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु, साकची अग्रसेन भवन में धूमधाम से मना जीण माता का सिंघारा व झूलन उत्सव

Next Post
jamshedpur rural-सावन की अंतिम सोमवारी पर गालूडीह के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

jamshedpur rural-सावन की अंतिम सोमवारी पर गालूडीह के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jharkhand ranchi sawan Milan : रांची के चुटिया में मां शारदे मंच ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन मिलन, ‘सावन के झूले पड़े’ थीम बेस्ड समारोह में साहित्य से जुड़ी महिलाएं रहीं शामिल

Jharkhand ranchi sawan Milan : रांची के चुटिया में मां शारदे मंच ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन मिलन, ‘सावन के झूले पड़े’ थीम बेस्ड समारोह में साहित्य से जुड़ी महिलाएं रहीं शामिल

jamshdpur youth businessmen murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में 9 से अधिक गोलियां चली, जमीन, गैंगवार समेत अन्य पहलुओं पर चल रही छानबीन, चार हमलावर में से दो की हुई पहचान, एक महिला भी जांच के घेरे में, देखिये – video

jamshdpur youth businessmen murder case : जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में 9 से अधिक गोलियां चली, जमीन, गैंगवार समेत अन्य पहलुओं पर चल रही छानबीन, चार हमलावर में से दो की हुई पहचान, एक महिला भी जांच के घेरे में, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News